मीठे चीला बनाना | How to make sweet cheela | Meetha cheela
मीठे चीले (Meetha cheela)खासतौर पर बारिश के मौसम में बनाये जाते हैं। लेकिन हम इन्हे कभी भी बना सकते हैं। जब भी हमारा मीठा खाने का मन हो तो हम मीठे चीले बना सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होते हैं और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। तो आईये आज हम आपको बताते हैं चीनी के मीठे चीला कैसे बनाते हैं।
आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients to make sweet cheela Meetha cheela
आटा – 3 बड़ा कप
चीनी – 150 ग्राम
इलायची – 3-4
सोंफ -1 छोटा चम्मच पीसी हुई
तेल आवश्यकता अनुसार
पानी आवश्यकता अनुसार
यह भी पढ़ें :- प्लेन पराठा बनाना | How to make Plain Paratha
यह भी पढ़ें :- पनीर सूजी का चीला बनाना |Paneer Suji cheela
यह भी पढ़ें :- मूली का भरवां पराठा बनाना | Mooli Paratha
यह भी पढ़ें :- चीज़ पनीर बेसन चीला – | Cheese Paneer Besan Cheela Recipe
मीठे चीले बनाने की विधि – Method of making sweet cheela Meetha cheela – how to make sweet cheela
एक बर्तन में आटा निकाल लें और उसे छान लें। अब इसमें चीनी डालें। इलायची का छिलका हटाकर उसे पीस कर डाल लें। पीसी हुई सौंफ डाल लें। आटे में पानी मिलाते हुए चलाते रहे ताकि आटे में गुठली न बने और चीले का घोल बना लें।
आटे के घोल को 1 घंटे के लिए फूलने रख दें ताकि आटा अच्छे से फूल जाये। घोल को थोड़ा पतला रखें ताकि चीला आसानी से फैलाया जा सकता हैं
अब गैस जलाकर तवा रखें। तवा गरम होने के बाद तवे पर चम्मच की सहायता से 1 चम्म्च तेल फैला कर तवे को अच्छे से चिकना कर लें इससे चीला तवे पर चिपकेगा नहीं और आसानी से पलट जायेगा। अब इस पर 1/2 कटोरी (1 बड़ा चमचा ) घोल लें और तवे पर गोल करके फैलाये।
अब इसे चम्मच की सहायता से चौड़ा करें। हल्का सा सिकने के बाद चीला के किनारो पर व ऊपर चमच्च से तेल लगाए और चीला को पलट दें। चीला नीचे से ब्राउन होने तक सेकें और प्लेट में उतार लें। इसी प्रकार बाकि चीले भी बना लें।
आम के अचार या मसाले वाली तली हुई मिर्च या आलू की रसीली सब्जी के साथ सर्व करें।
याद रखने योग्य बातें-
1. घोल ना ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए।
2. अगर नॉन स्टिक तवा हो तो उस पर भी बना सकते है उस पर और भी अच्छे बनते है।
3. तवा ज्यादा ठंडा होने पर चिपक सकते है और ज्यादा गरम होने पर जल जायेंगे इसलिए गैस माध्यम रखें।