मटर पनीर मसाला बनाना | How to make matar paneer masala
पनीर की बहुत सारी रेसिपीज बनायी जाती हैं। मटर पनीर (matar paneer)बहुत ही पॉपुलर डिस है। उत्तर भारत में हर घर में बनायीं जाने वाली रेसिपी है। आइये आपको बताते हैं आसान तरीके से मटर पनीर की सब्जी बनाना।
मटर पनीर मसाला झटपट बनायें | Instant Matar paneer masala recipe – Mini video
आवश्यक सामग्री- Necessary ingredients to make matar paneer masala
पनीर – २०० ग्राम
हरी मटर – १०० ग्राम
प्याज़ – १ पीस
लहसुन – ६ कलियाँ
टमाटर – ४
अदरक – १ इंच टुकड़ा
लाल मिर्च – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – १ चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
क्रीम – आधा कप
गाराम मसाला – एक चम्मच
जीरा – १ चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
मटर पनीर मसाला बनाने की विधि – Method of making matar paneer masala – how to make matar paneer masala
मिक्सी में प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर को पीस लीजिये। पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर रख लीजियेें।
अब कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें। गर्म तेल में जीरा भूनें और जीरा भुनने के बाद उसमे प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर का पेस्ट डाल कर चलाते रहें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाल कर भूनें। साथ ही हरी मटर भी डाल दें और ढक कर पकने दें। जब मटर सॉफ्ट हो जाये तो इसमें क्रीम डाल दीजिये और १ मिनट तक पकाएं।
क्रीम के ठीक से मिलने के बाद इसमें पनीर डाल दीजिये और २-3 मिनट चलायें।
आवश्यकता अनुसार पानी डालकर तरी को पतला कर लें और ३-४ मिनट पकने दें।
गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स करें। मटर पनीर की सब्जी तैयार है।
याद रखने योग्य बातें –
१. अगर आप प्याज और लहसुन नहीं खाना पसंद करते हैं तो इनको न डालें। हींग का इस्तेमाल करें।
२. बाजार में पनीर मसाला भी उपलब्ध हो जाता है।
३. याद रहें की मटर कच्ची न रहें। इसके लिए आप मटर को पहले से उबाल कर भी रख सकते हैं।